Menu Close

सेक्स के लिए आईएसआईएस अगवा कर रहा है महिलाएं

भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

बगदाद – इराक के एक अधिकारी ने कहा है कि आईएसआईएस से जुड़े आतंकवादियों ने अनैतिक इरादे से यजीदी धार्मिक अल्पसंख्यक समूह की सैकड़ों महिलाओं को बंधक बना लिया है।

इराकी मानवाधिकार मंत्रालय के प्रवक्ता कामिल अमीन ने बताया कि ३५ साल से कम उम्र की सैकड़ों यजीदी महिलाओं को इराक के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसुल में स्कूलों में बंधक बनाकर रखा गया है।

अमीन ने कहा कि हमारा मानना है कि आतंकवादी उन्हें गुलाम मानते हैं और उनके मन में उनके प्रति गलत इरादे हैं। हमें लगता है कि आतंकवादी इन महिलाओं का इस्तेमाल अपनी हैवानियत पूरी करने के लिए करेंगे जो सभी मानवीय और इस्लामी मूल्यों के खिलाफ है।

एक अमरीकी अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि अमरीका ने पुष्टि की है कि इस्लामिक स्टेट समूह ने यजीदी महिलाओं का अपहरण किया है और उन्हें बंधक बनाया है, ताकि उन्हें चरमंपथी लड़ाकों को बेचा जा सके या उनके साथ उनकी शादी कराई जा सके।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *