Menu Close

आईएसआईएस ने क्रूरतासे ५०० यजीदियों को मारा, महिलाओं-बच्चों को भी जिंदा दफनाया

भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

बगदाद – आईएसआईएस अब और क्रूर होता जा रहा है। अब आईएसआईएस के आतंकियों ने इराक के यजीदी समुदाय के ५०० लोगों की हत्या कर दी है। इसकी पुष्टि खुद इराक के मानवाधिकार मंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी ने की है। उन्होंने बताया कि सुन्नी आतंकियों ने देशे के उत्तरी हिस्से में इस नरसंहार को अंजाम दिया।

सुदानी ने ये भी कहा कि आतंकियों ने महिलाओं व बच्चों समेत कइयों को जिंदा जमीन में दफना दिया है। इसके अलावा, करीब ३०० महिलाओं को गुलाम बना लिया है। गौरतलब है कि आतंकियों ने रविवार दोपहर तक कुछ यजीदियों को इस्लाम कबूलने को कहा था। ऎसा न करने पर जान से मार देने की धमकी तक दी थी।

सुदानी ने एक समाचार एजेंसी को बतायाए सिंजर से भागे और मौत के मुंह से बच निकले लोगों के पास से कई विचलित कर देने वाली तस्वीरें मिली हैं, जिससे पता चलता है कि आतंकियों ने यजीदियों को जिंदा दफना दिया। कुछ तस्वीरों में आतंकी यजीदियों के सिर में गोली मारने के बाद हथियार हवा में लहराकर जश्न मनाते दिख रहे हैं।

सिंजर उन शहरों में से है, जहां सुन्नी आतंकियों का कब्जा है। यजीदी समुदाय के लोगों के लिए सिंजर प्राचीन घर सरीखा है। सुन्नी आतंकी यजीदियों को नापाक और शैतान उपासक मानते हैं। यही वजह है कि वे यजीदियों पर जुल्म ढा रहे हैं। बता दें कि इस्लामिक स्टेट की घोषणा होते ही हजारों की तादाद में यजीदी और ईसाइयों ने सिंजर शहर छोड़ दिया था।

इससे पहले अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि अमरीकी हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के उन हथियारों को नष्ट कर गया है, जिनका इस्तेमाल आतंकियों ने संभावित कुदोंको मारने में किया था। हालांकि, ओबामा ने चेतावनी दी है कि इराक में जारी हिंसक संघर्ष को रोकने में वक्त लगेगा।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *