Menu Close

पाक में १५० वर्ष पुराने मंदिर को खतरा

भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

कराची : पाकिस्तान में करोड़ों रूपये की लागत वाली यातायात योजनाओं के कारण कराची स्थित एक १५० वर्ष पुराने भूमिगत मंदिर के गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

आल पाकिस्तान हिंदू पंचायत के महासचिव रवि दवानी ने कहा है कि एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर और दो अंडरपास के कारण रत्नेश्वर महादेव मंदिर में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं।

इस मंदिर में भगवान राम, सीता, कालीमाता, सरस्वती और लक्ष्मी, गणेश की कई मूर्तियां विराजमान हैं।

दवानी ने कहा कि यह सब इतनी जल्दी हो गया कि मंदिर प्रबंधन को इसे रोकने का मौका हीं नहीं मिला।

पाकिस्तान मानावाधिकार आयोग की अध्यक्ष जोहरा युसूफ ने इस मामले में मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि पाकिस्तान में मस्जिदों का निर्माण तो होता है, लेकिन कभी हमने मंदिर या चर्च बनाए जाने की खबरें नहीं सुनी। दूसरे समुदाय के लोगों को धार्मिक रीतियों के पालन के लिए जगह ना देना एक प्रकार का अत्याचार है।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *