श्रावण पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६
|
अहमदाबाद(गुजरात) : शहर के विशाला सर्कल के पास गैर-कानूनी तरीके से बनाई गई दरगाह पर गुरुवार को नगर पालिका ने बुलडोजर चलवा दिया। दरगाह के साथ ही खोखरा इलाके में स्थित जैन उपाश्रय को भी तोड़ दिया गया। पालिका की ओर से इन दोनों धार्मिक स्थलों के संचालकों को तीन बार नोटिस जारी किया जा चुका था।
इसके बाद भी लोग यहां से हटने का नाम नहीं ले रहे थे। इसी बीच गुरुवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ पहुंची पालिका की टीम ने दरगाह व उपाश्रय पर बुलडोजर चलवा दिया।
हालांकि पालिका के कर्मचारियों को लोगों के विरोध का सामना जरूर करना पड़ा, लेकिन भारी पुलिस बल के बीच किसी की एक न चली। दरगाह तोड़ने से पहले बुधवार को दरगाह में बनी कब्र को सरखेज गांव के पंचगिरी कब्रिस्तान में विधिपूर्वक दफना दिया गया था। दरगाह का निर्माण लगभग ७ साल पहले हुआ था। ठीक इसी तरह की कार्रवाई जैन उपाश्रय पर भी हुई।
स्त्रोत : जागरण








