श्रावण पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६
|
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विरोधियों के हमले जारी हैं। अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने उनपर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि १२५ करोड़ आबादी को मूर्ख समझने वाली सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को जबरदस्ती देश पर थोंपना चाहती है।
उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर लिखा, 'सोनिया गांधी भारत की १२५ करोड़ आबादी (जिसे सोनिया बेवकूफ समझती है) के गले राहुल गांधी बांधनी चाहती है। ठीक वैसे ही जैसे संजय गांधी को देश के गले इंदिरा गांधी बांधना चाहती थी।'
गौरतलब है कि हाल के दिनों में मार्कंडेय काटजू ने कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए हैं। उन्होंने इससे पहले एक मद्रास हाईकोर्ट में एक भ्रष्ट जज की नियुक्ति को लेकर मनमोहन सिंह सरकार पर निशाना साधा था।
स्त्रोत : आजतक








