श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६
|
|
इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) : प्रदेश में समाजावादी पार्टी के संरक्षण में लव जेहाद चलाया जा रहा है। लव जेहाद के नाम पर गरीब हिंदू लड़कियों को अरब देशों में अच्छी नौकरी का लालच देकर यौन शौषण के साथ धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।
मेरठ में लड़की के साथ गैंगरेप और धर्मांतरण की घटना के बाद इसका खुलासा हो गया है। ये आरोप बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुधवार को इलाहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लगाए। प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासतौर पर चल रहे लव जेहाद की एसटीएफ से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मेरठ की घटना पर बीएसपी और कांग्रेस की चुप्पी को उन्होंने शर्मनाक और वोट की राजनीति के लिए मानवता को शर्मसार करने वाला बताया।
स्त्रोत : नवभारत टाईम्स








