Menu Close

हिन्दू मुन्नानी नेता सुरेश कुमार की हत्या के मामले में मोहम्मद शमीम और सैयद अली नवाज समेत चार गिर

श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६

चेन्नई की स्थानीय पुलिस ने जून में हुई एक हिन्दू संगठन के नेता की हत्या के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया।

मामले में अब तक कुल १० लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

चेन्नर्इ (तमिलनाडू) – चेन्नई पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि १८ जून को हुई हिन्दू मुन्नानी नेता सुरेश कुमार की हत्या को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के पुलिसकर्मियों के एक संयुक्त अभियान में कल बेंगलूर में मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम और सैयद अली नवाज समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य दो को आज सुबह यहां हिरासत में लिया गया।

अन्य दो की पहचान मोहम्मद शफीउल्ला और सादिक बत्शा के रूप में हुई है। दोनों को मुख्य आरोपियों को पनाह देने के आरोपों को लेकर गिरफ्तार किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार शमीम पहले के कुछ मामलों में भी वांछित है जिनमें कन्याकुमारी में एक भाजपा पदाधिकारी की हत्या की कोशिश का मामला शामिल है। उसे रिहा करने से पहले २०१३ में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था।

नवाज भी कथित तौर पर भाजपा पदाधिकारी पर हुए हमले में शामिल था। साथ ही वह कुछ और मामलों में भी वांछित था।गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज सुबह अबु ताहिर और अब्दुल हकीम को कोयमबेदू के एक बस स्टॉप से गिरफ्तार किया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि सभी गिरफ्तारियां हत्या की जांच के लिए गठित विभिन्न विशेष टीमों ने कीं।

१८ जून को हिन्दू मुन्नानी के तिरूवल्लूर जिला अध्यक्ष कुमार उपनगरीय अम्बत्तूर इलाके में स्थित अपनी फोटोकॉपी की दुकान बंद कर रहे थे जब उनपर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया।

इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज करने के बाद पूर्व में चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

स्त्रोत : समय लाइव

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *