Menu Close

मेरठ : अगवा कर साजिद आैर जुबेर ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील क्लिप बनाई

श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६

मेरठ (उत्तर प्रदेश) : खरखौदा में सामूहिक दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का मामले में अभी उठा पटक चल ही रही थी कि, परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव से संप्रदाय विशेष के दो युवक अपहृत कर युवती को लोहिया नगर में ले आए और बंधक बनाकर उसके साथ तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील क्लिप भी बनाई। पुलिस ने युवती को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

किला परीक्षितगढ़ के एक गांव निवासी युवती बुधवार को अपने छोटे भाई के साथ जंगल में जा रही थी। पीछे से बाइक पर सवार होकर आए गांव के ही साजिद ने अपने दोस्त जुबेर निवासी लोहिया नगर के साथ उसका अपहरण कर लिया और उसे जुबेर के घर पर ले आए। यहां बंधक बनाकर दोनों आरोपियों ने तीन दिनों तक युवती के साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल से अश्लील वीडियो भी तैयार की।

इसी बीच युवती ने मौका पाकर आरोपियों के मोबाइल से परिवार के लोगों को कॉल कर दी। ग्राम प्रधान के साथ परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को बदहवास हालत में बरामद कर एक आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया। आनन फानन में युवती को महिला थाने लाया गया और बयान दर्ज कराए गए। पुलिस ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में साजिद और जुबेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव उत्पन्न हो गया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। युवती को अभी महिला थाने में मेडिकल के लिए रखा गया है।

इन्होंने कहा..
युवती को लोहिया नगर से बरामद करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। दूसरे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। – ओंकार सिंह, एसएसपी

धर्म परिवर्तन तो नहीं कराना चाहते थे?
जिस तरह से युवती को बंधक बनाकर तीन दिनों तक रखा गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया उसको लेकर यह चर्चाएं भी रहीं कि कहीं आरोपी युवती का धर्म परिवर्तन तो नहीं कराना चाहते थे। इस बारे में कप्तान का कहना था कि अभी तक ऐसा कोई क्लू नहीं मिला है फिर भी इस बिंदु की भी जांच कराई जाएगी।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *