Menu Close

फिल्म ‘एंटरटेनमेंट’ : जॉनी लीवर के नाम ‘अब्दुल्लाह’ को लेकर सेंसर बोर्ड ने जताई आपत्ति

श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी/चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

क्या सेंसर बोर्डने कभी एेसी तत्परता हिंदूआेंके होनेवाले अनादर के प्रति जतार्इ है ?
 

मुंबई : फिल्म 'एंटरटेनमेंट' में जॉनी लीवर के किरदार के नाम 'अब्दुल्लाह' को लेकर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। सूत्रों के अनुसार बोर्ड ने फिल्मकारों से इसे बदलने के लिए कहा है। बोर्ड ने पिछले सप्ताह 'एंटरटेनमेंट' देखी। जिस में उन्होंने जॉनी के किरदार के नाम को बदलने के लिए कहा।

आपको बता दें कि फिल्म में लीवर के किरदार का नाम 'अब्दुल्लाह' है, जो एक बहुत पाक नाम है। पूरी फिल्म में अन्य किरदार अब्दुल्लाह के नाम को 'अरशोगुल्लाह' और 'अमाशल्लाह' जैसे शब्दों से पुकार रहे हैं। उन्होंने सह-निर्देशक साजिद-फरहाद से जॉनी लीवर का नाम बदलने के लिए कहा है, ताकि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया की यह फिल्म 'एंटरटेनमेंट' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। अब देखना है कि कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को कितना एंटरटेन करती है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *