Menu Close

“लव जिहाद” के खिलाफ आरएसएस का खास अभियान

श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी/चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

"लव जेहाद" को रोकने के लिए "रक्षाबंधन" को एक काट के तौर पर इस्तेमाल करने की योजना

लखनऊ(उत्तर प्रदेश) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रहे "लव जिहाद" के खिलाफ अपना एक खास अभियान शुरू करने की योजना बनाई है।

संघ ने "लव जिहाद" को रोकने के लिए इस क्षेत्र में "रक्षाबंधन" को एक काट के तौर पर इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।

१० अगस्त से संघ सप्ताहभर का एक जागरूकता अभियान शुरू करेगा, जिसमें संघ के स्वयंसेवक हिंदुओं को राखी बांधेंगे और उनको अपने धर्म की रक्षा के लिए शपथ दिलाएंगे। इतना ही नहीं, वे रक्षा मंत्रा का उच्चारण भी कराएंगे।

सूत्रों के अनुसार, संघ यह अभियान १० से १७ अगस्त चलाएगा और इसमें १० लाख हिंदुओं को राखी बांधने का लक्ष्य रखा गया है।

क्षेत्रीय प्रचारक राजेश्वर सिंह का कहना है कि पश्चिमी यूपी के हर स्वयंसेवक गांव और शहर में कम से कम १००-१०० हिंदुओं को राखी बांधेगा। ये राखी महिला और पुरूष दोनों को बांधी जाएगी। साथ ही उनसे लड़कियों को "लव जेहाद" से बचाने की अपील की जाएगी। 

राजनीति विशेषज्ञ इसे वोटों के ध्रुवीकरण से जोड़कर देखते हैं। इस क्षेत्र के पांच सीटों पर विधानसभा के उप चुनाव होने हैं। भाजपा ने यूपी सरकार को जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों के बारे में खुलासा करने को कहा है। साथ ही पश्चिमी यूपी में "लव जेहाद" पर रोक लगाने की भी मांगना है।

क्या है "लव जिहाद"

संघ और हिंदू संगठनों का मानना है कि पश्चिम यूपी में मुस्लिम समुदाय से जुडे कुछ लोग उन मुसलमान युवकों को आर्थिक मदद कर रहे हैं जो हिंदू लड़कियों के साथ प्रेम संबंध बनाते हैं और उनसे शादी कर उनका धर्म परिवर्तन करा देते हैं।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *