Menu Close

सात साल की बच्चियों के साथ भी ब्याह रचा रहे हैं आईएसआईएस आतंकी

श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

400

आईएसआईएस इराक की महिलाओं के लिए किसी भयावह सपने की तरह बनता जा रहा है। 

हिजाब पहनना और श्रृंगार न करने की अनिवार्यता के साथ आईएसआईएस आतंकी संगठन अब महिलाओं पर विवाह का जोर भी डाल रहा है। खबरों के अनुसार, आईएसआईएस आतंकी सात साल तक की लड़कियों के साथ शादियां रचा रहे हैं।

ट्विटर पर आईएसआईएस की एक तस्वीर वायरल की गई है। जिसमें एक आतंकी ने भरी पब्लिक के सामने एक सात साल की बच्ची को जबरदस्ती पकड़ रखा है और वह बच्ची डरी सहमी रो रही है। यह तस्वीर मसूल में ली गई है। माना जा रहा है कि इसे अरब के टीवी चैनल, अल-हयात ने लिया है। इस तस्वीर के वायरल होने से सभी आईएसआईएस की भरपूर निंदा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले आईएसआईएस ने अपने लड़कों की शादी के लिए मैरेज ब्यूरो भी खोलने की बात कही थी। जिसके तहत वे इराक की विधवा और कुंवारी लड़कियों से शादी रचा सकते हैं। और उसके बाद उन्हें हनीमून पैकेज उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई थी।

खबरों के अनुसार, इराक और सीरिया के निवासी अपने घर की महिलाओं की छुपाकर रख रहे हैं, क्योंकि आईएसआईएस के कई आतंकी एक-एक घर आकर विवाहित और अविवाहित महिलाओं की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। इराक का बैजी शहर जो कि पूरी तरह आईएसआईएस के कब्जे में है, वहां के लोगों का कहना है कि ज्यादातर मुजाहिद्दीन अविवाहित हैं। लिहाजा, वे शादी के लिए महिलाएं ढ़ूंढ़ रहे हैं और घर घर जाकर सभी महिलाओं का वैवाहिक स्तर पता कर रहे हैं।

वहीं, कुछ दिनों पहले इन आतंकियों ने इराक की महिलाओं के लिए घोषणा की थी, वे हमेशा पूरे हिजाब में रहें और बिल्कुल श्रृंगार न करें। और अगर इस हिदायत को नजरअंदाज किया गया, तो परिणाम भयानक हो सकते हैं।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *