Menu Close

सार्वजनिक जगहों पर बिकनी पहनने पर हो रोक : सुदीन धवलीकर, लोकनिर्माण मंत्री, गोवा

श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

पणजी (गोवा) – गोवा के लोकनिर्माण मंत्री सुदीन धवलीकर ने गुरुवार को फिर इस बात पर जोर दिया कि राज्य के सार्वजनिक समुद्री तटों पर बिकनी पहनने पर रोक लगनी चाहिए। पत्रकारों के उनके बयान पर कायम रहने केसवाल पर धवलीकर ने कहा कि मैंने पहले ही अपनी राय बता दी थी। उन्होंने कहा कि आप निजी जगहों पर जो पहनना चाहें, पहन सकते हैं लेकिन सार्वजनिक जगहों पर इस (बिकनी) पर प्रतिबंध होना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले महीने धवलीकर ने बिकनी, मिनी स्कर्ट और पब पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर देश भर में विवाद खड़ा कर दिया था।

उनकी इस मांग की मीडिया, विपक्ष और सिविल सोसाइटी ने कड़ी आलोचना की थी। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने बाद में बताया था कि मैने निजी तौर पर धवलीकर से बात की थी और उनके बयान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया था।

धवलीकर के भाई दीपक धवलीकर ने भी राज्य विधानसभा में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की ताकत है। गोवा का समुद्री तट पर्यटन के लिहाज से देश के शीर्ष तटों में एक है, जहां हर साल तीस लाख से ज्यादा विदेशी पर्यटक आते हैं।

स्त्रोत : नई दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *