Menu Close

हिन्दू समाज अपने ही देश में असुरक्षित !

श्रावण शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६ 

चन्दौसी (उत्तरप्रदेश) – हिन्दू समाज अपने ही देश में असुरक्षित है। आज समस्त हिन्दू समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। तभी हम अपने आने वाले भविष्य को सुरक्षित कर पाएंगे। यह विचार विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अजय शर्मा ने ग्राम अजीमगंज में धनपाल सिंह मौर्य के आवास पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

इससे पहले ग्राम अजीमगंज में विहिप एवं बजरंग दल इकाई का गठन किया गया। विहिप का ग्राम अध्यक्ष धनपाल सिंह मौर्य, मंत्री चन्द्र पाल सागर एवं कोषाध्यक्ष राम भजन सागर को चुना गया। बजरंग दल का ग्राम संयोजक मोहित कुमार मौर्य, सह संयोजक संजीव कुमार मौर्य एवं गौ रक्षा प्रमुख (बद) विश्वास सागर को चुना गया।

बैठक में श्याम सिंह पवार नगर संयोजक बद ने उपस्थिति दी। अध्यक्षता जयपाल सिंह मौर्य ने व संचालन मनीष कठेरिया ने की। जिला मंत्री विहिप अजय शर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी एवं संगठन को सच्चे हृदय से मजबूत करने हेतु शपथ दिलाई। बैठक में कुमकुम, सचिन, नितिन, कमल मौर्य, राजपाल, सिपंट्टर, महावीर, मित्रपाल, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

स्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *