Menu Close

चीन: सिनजियांग की बसों में दाढ़ी, बुर्खा वालों पर पाबंदी

श्रावण शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

बीजिंग (चीन) – चीन ने अपने अशांत पश्चिम प्रांत सिनजियांग की शहरी बसों में बुर्का ओढ़ने वाली महिलाओं और दाढ़ी रखने वाले पुरुषों के चढ़ने पर रोक लगा दी है। यह कदम उसने सुरक्षा कारणों से उठाया है। लेकिन इसे मुलसमानों के विरुद्ध बताकर सरकार के इस कदम की आलोचना की जा रही है। इसे उनके प्रति भेदभाव की नीति के रूप में देखा जा रहा है।

सिनजियांग उधर मुसलमानों की बहुलता वाला प्रान्त है और वहां रहने वाले मुसलमान तुर्की भाषा बोलते हैं। यह प्रान्त चीन का अशांत क्षेत्र माना जाता और यहां वर्षों से हिंसा चल रही है। सरकार इसके लिए उग्रवादी या पृथकतावादी मुसलमानों को दोषी ठहराती है।

अधिकारियों ने शहरी बसों में पांच प्रकार की पोशाक पर रोक लगाई है। यह रोक उसने उत्तरी-पश्चिमीं शहर करमे प्रान्त की बसों में लगाई है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।

स्त्रोत : आयबीएन खबर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *