Menu Close

शिव भक्ति में लीन उस सांप को जिसने भी देखा वह अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाया, पढ़िए एक अद्भुत घट

श्रावण शुक्ल पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

चमत्कारों के देश भारत में आए दिन कोई ना कोई ऐसी घटना घटती रहती है जिसे देखने वाले और जिसके बारे में सुनने वाले लोग हक्के-बक्के रहकर इसे ईश्वर की कृपा से जोड़ देते हैं। ऐसी ही एक घटना कुम्बाकोनम (तमिलनाडु) के एक मंदिर में घटी जिसने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया।

300

तंजोर जिले के थिरुनागेश्वरम में स्थित है वेदांता नायकी समेथा विश्वनाथ स्वामी मंदिर, जहां एक अद्भुत घटना लोगों के बीच कौतुहल का विषय बन गई है। दरअसल एक दिन सामान्यतौर पर सभी शिव भक्त जन अपने आराध्य देव की पूजा करने मंदिर में पहुंचे और उन्होंने वहां जो देखा वो चौंकाने वाला था। एक सांप शिवलिंग की पूजा-अर्चना में लीना था और पूरी विधि अनुसार वह अपने ईष्ट के प्रति समर्पण भाव दर्शा रहा था।

तस्वीरें देखकर शायद आप समझ जाएं कि आज नाग पंचमी के दिन हम क्यों इस सांप का जिक्र कर रहे हैं :

300

 

 

300

मंदिर में मौजूद शिवाचार्य सुरेश का कहना है कि पहले वो नाग बिल्वा पत्तियों के वृक्ष पर गया और उसने वहां से कुछ पत्तियां तोड़ ली और उन्हें लेकर शिवलिंग के पास आने लगा। यदि कोई श्रद्धालू उसकी ओर बढ़ता तो वो उसे डंसने के लिए चेतावनी दे रहा था। कुछ देर बाद अपनी पूजा को पूरा करते हुए वो नाग शिवलिंग के ऊपर ठीक ऐसे विराजमान हुआ जैसे शिव जी की जटाओं में नाग को देखा जाता है, इतना ही नहीं उस नाग ने इस हरकत को कई बार दोहराया और वहां मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया।

300

इस तस्वीर में देखिये किस प्रकार से वो नाग शिवलिंग के ऊपर विराजमान है और अपनी पूजा को संपन्न कर रहा है। इस दृश्य को देख वहां मौजूद सभी भक्त बेहद प्रसन्न हुए, उनका मानना था कि साक्षात शिव जी के किसी अवतार ने उन्हें दर्शन दिए हैं और उनका जीवन सफल बनाया है।

स्त्रोत : जागरण जंक्शन

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *