Menu Close

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के दुर्गा माता मंदिर में ८० हजार की चोरी

श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) – शुक्रवार रात्रि बिलासपुर नगर के चंगर सैक्टर स्थित दुर्गा माता मंदिर के मुख्य द्वार का कुंडा व गर्भगृह कैबिन का ताला तोड़ कर चोर ८० हजार रुपए के गहने चुरा कर रफूचक्कर हो गए। हालांकि चोरों ने मंदिर के गल्ले को भी तोडऩे की भरपूर कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए जिसके चलते मंदिर में चढ़ावे के रूप में एकत्रित हुई राशि सुरक्षित बच गई। चोरी हुए सामान में माता की सोने की नथ व ङ्क्षबदिया, चांदी की चूडिय़ां, चरण पादुकाएं, छत्र व १२ कलीरे शामिल हैं।

चोरी का पता तब चला जब सुबह मंदिर के पंडित जगदीश मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे 2 तालों में से नीचे वाले ताले का कुंडा टूटा पाया जिस पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दुर्गा मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को दी तथा मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी।

जांच में यह भी सामने आया कि माता की मूर्ति के कैबिन का लॉक भी टूटा था व एक पल्ला खुला था। उधर, सिटी चौकी इंचार्ज पदमदेव की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जहां मंदिर कमेटी एवं पुजारियों से पूछताछ की वहीं मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। दुर्गा मंदिर कमेटी चंगर के कोषाध्यक्ष गंगा राम वर्मा ने बताया कि इस चोरी में कुल मिलाकर करीब 80 हजार रुपए के गहने व सामान चोर ले गए हैं। डीएसपी हैडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है व अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *