Menu Close

राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित हो गोहत्या

श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

फैजाबाद (उत्तरप्रदेश) – श्रीश्याम शक्ति गौशाला समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके तहत समिति की ओर से अयोध्या स्थित तुलसी उद्यान के सामने हस्ताक्षर अभियान चला। इसमें रुदौली से भाजपा विधायक रामचंद्र यादव व अयोध्या नगर पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने हस्ताक्षर किया।

रुदौली विधायक ने कहा कि गोहत्या पर प्रतिबंध के अभियान को भाजपा का भी पूरा समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा कि भारत में गाय पूजनीय है और तमाम शास्त्रों में गायों की महिमा का बखान किया गया है। उन्होंने गोवंश की हत्या व तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की वकालत की। अयोध्या नगर पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि गोवंश की तस्करी करने वालों पर गैंगेस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण दुबे ने किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान सभी कॉलेजों समेत पूरे जिले में चलाया जाएगा। इस मौके पर मुकेश मिश्रा, चांदनी मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, कैलाश मिश्रा, अंकुर त्रिपाठी, अमित तिवारी, सुरेश चौरसिया, संजय साहू, मनीष तिवारी, वीरेंद्र यादव, राम सुंदर उपाध्याय, आकाश गुप्ता, श्याम लाल साहू समेत अन्य थे।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *