Menu Close

७२ फीसदी लोगों ने कहा अपनी किताब में झूठ लिखेंगी सोनिया गांधी

श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली – नटवर सिंह की किताब 'वन लाइफ इस नॉट इनफ' के रिलीज़ होते ही कांग्रेस में भूचाल सा आ गया, क्योंकि किताब में नटवर सिंह ने तमाम ऐसी बातें लिख दीं, जिसने सोनिया गांधी की छवि को एक झटके में धूमिल कर दिया। जवाब में सोनिया ने कहा कि नटवर का एक-एक शब्द झूठ है, सच तो वो लिखेंगी अपनी किताब में।

सोनिया गांधी के इसी बयान पर हमने जनता से एक सवाल पूछा, जिनके उत्तर देखने के बाद तो यही लगता है कि जनता को अब सोनिया पर जरा भी विश्वास नहीं रहा। जनता का कहना है कि सोनिया अपनी किताब में झूठ ही लिखेंगी।

हमने सवाल पूछा – आपको क्या लगता है सोनिया गांधी अपनी किताब में सब सच लिखेंगी? और उसके तीन विकल्प दिये-

  • सब झूठ होगा, क्योंकि वो बदला लेने के लिये लिखेंगी
  • सब सच होगा, क्योंकि सच सामने लाना चाहती हैं
  • आधा सच, आधा झूठ, क्योंकि आवेश में लिखेंगी वो

खबर लिखे जाने तक इस सर्वे में १४४३ लोगों ने भाग लिया, जिनमें ७२.३५ प्रतिशत ने पहले विकल्प पर बटन दबाया। १८.०२ प्रतिशत ने तीसरा और बाकियों ने दूसरा विकल्प चुना। यह पोल अभी खुला है आप भी इसमें अपना मत दे सकते हैं।

इस पोल से साफ है कि अब चाहे नटवर सिंह की किताब आये या फि बराड़ व राज बब्बर के बयान, कांग्रेस की छवि जनता के सामने बुरी तरह धूमिल हो चुकी है और इसे सुधारने में कांग्रेस को लंबा वक्त लग सकता है।

स्त्राेत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *