Menu Close

पंतप्रधान नरेंद्र मोदी को जैश-ए-मुहम्‍मद की तरफ से धमकी भरा पत्र, जांच में जुटी पुलिस

श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

नवी देहली – उत्तरप्रदेश में शामली जिले के जलालाबाद में एक धार्मिक स्‍थल के मुख्य द्वार पर पॉलीथिन में मुर्गे की हड्डियां-मांस के साथ आतंकवादी संगठन जैश-ए- मुहम्‍मद के नाम से धमकी भरा पत्र मिलने से सनसनी फैल गई

हिंदी अखबार 'अमर उजाला' में छपी खबर के मुताबिक इस चिट्ठी में पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए एक वर्ग विशेष पर ज्यादती और जेलों में बंद करने का आरोप लगाया गया है। इसमें मोदी से बदला लेने की चेतावनी के साथ सहारनपुर से कर्फ्यू न हटाने पर स्कूल, थानों और रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई है।

मेरठ जोन के आईजी आलोक शर्मा का कहना है कि शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। मामले की जांच कराकर दोषियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने लोगों से अफवाह फैलाने वालों की बातों पर ध्यान न देने की अपील की है।

खबर के मुताबिक गुरुवार सुबह धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार पर एक पॉलीथिन लटकी थी उसे उतारकर देखा गया तो उसमें मुर्गे की चार-पांच हड्डियां-मांस और एक धमकी भरा पत्र मिला स्कूल की लाइनदार कॉपी के पन्ने पर आतंकी संगठन जैश के नाम से भेजे गए इस पत्र में मोदी के नाम पैगाम से संबोधित करते हुए कहा गया कि जैश के मुजहिदीन इंडिया में आ चुके हैं और वे गाजा, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, सहारनपुर, गुजरात, कश्मीर और असम की जेलों में बंद बेकसूर मुसलमानों का बदला लेंगे खास तौर से सज्जाद, अजमल, कसाब आदि के नाम पत्र में लिखे गए हैं

मामले की सूचना धर्मस्थल कमेटी के पदाधिकारियों को दी गई। यह खबर पूरे कसबे में जंगल की आग की तरह फैल गई। स्‍थानीय विधायक सुरेश राणा, धर्मस्थल कमेटी के पदाधिकारी समेत कसबे के वर्ग विशेष के सैकड़ों लोग धर्मस्थल में जमा हो गए। एडीएम-एएसपी, एसडीएम, सीओ और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

एसपी दिनेश चंद्र ने कहा कि आतंकी संगठन के नाम से पत्र लिखकर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। धर्मस्थल प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में धार्मिक भावनाएं भड़काने, धमकाने की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *