Menu Close

शिव मंदिर से बेशकीमती भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति चोरी

श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

बलिया  फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर स्थित माल्देश्वर नाथ शिव मंदिर में डेढ़ सौ साल पहले स्थापित भगवान कृष्ण की बेशकीमती मूर्ति को बुधवार की रात को चोरों ने चुरा लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों को इसकी जानकारी अगले दिन सुबह हुई।

गांव में भव्य माल्देश्वर नाथ का मंदिर है। इसके अंदर डेढ़ सौ साल पूर्व बेशकीमती धातु की कृष्ण की बांसूरी सहित आकर्षक प्रतिमा थी। यह ग्रामीणों के लिए आकर्षणका केंद्र बना हुआ था। करीब एक साल से इस मंदिर में कोई पुजारी नहीं था। शाम को लोग पूजा करके मंदिर को बंद कर दिए। अगले दिन सुबह जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव की पत्‍‌नी बिंदू मंदिर में भगवान की पूजा करने के लिए आई। अंदर भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थान से गायब देख अवाक हो गईं।। इनके हो हल्ला पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। रात को चोर बेशकीमती धातु की इस प्रतिमा को उखाड़ कर लेते गए थे। प्रतिमा गायब होने की सूचना गांव में फैलते ही सभी लोग मंदिर की तरफ चल दिए। खबर लगते ही एएसपी केसी गोस्वामी, सीओ पियूष कुमार सिंह व एसओ फेफना श्याम जी यादव पहुंच गए। अधिकारियों ने मूर्ति गायब स्थल का गहन निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों से मूर्ति के बारे में जानकारी हासिल की। लोगों ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले इस प्रतिमा की स्थापना की गई थी। कृष्ण की मूर्ति बेशकीमती धातु की थी।

स्त्रोत : दैनिक जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *