Menu Close

भारत सरकारने तसलीमा नसरीन का रेजिडेंट परमिट रद्द किया

श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली : बांग्लादेश की मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन का कहना है कि उनको २००४ से मिल रहा रेज़िडेंट परमिट भारत सरकार ने रद्द कर दिया है। उनको २ महीने का अस्थायी टूरिस्ट वीज़ा दिया गया है, जो उनकी कल्पना से परे है। नसरीन ने यह जानकारी ट्वीट के जरिये दी।

इससे पहले २६ जुलाई को भी उन्होंने ट्वीट किया था कि मैंने एक माह पहले आवेदन किया है, लेकिन अब तक सरकार का जवाब नहीं आया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

तसलीमा बांग्लादेश मूल की लेखिका हैं और  उनकी लिखी हुई किताब 'लज्जा' काफी चर्चा में रही है। उन्हें इस्लाम विरोधी उपन्यास लिखने के चलते बांग्लादेश से निष्कासित कर दिया गया था।

स्रोत : NDTV India

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *