Menu Close

महिला पर्यटक पहनें बिकनी, नहीं है कोई रोक : मनोहर पर्रिकर, मुख्यमंत्री, गोवा

श्रावण शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

पणजी (गोवा) – बिकनी पर प्रतिबंध लगाने के अपने मंत्री के बयान से उठे विवाद के कुछ हफ्ते बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने बुधवार को कहा कि समुद्र तट पर ड्रेस कोड संबंधी सरकारी नीति पहले जैसी ही रहेगी। पर्यटन स्थल पर कोई जबरन नैतिक मापदंड बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्रिकर ने असेंबली में कहा, 'नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है और समुद्र तटों पर बिकनी पर प्रतिबंध लगाने संबंधी मंत्री (सुदीन धवलिकर) का विचार उनकी निजी राय है।

मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायक एलेक्सियो रेगिनोल्डो लौरेंसों के इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या सरकार की समुद्र तट पर बिकनी पर प्रतिबंध लगाने की कोई योजना है। पार्रिकर ने श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुत्तालिक की ओर परोक्ष संकेत में कहा, 'जो लोग जबरन नैतिक मापदंड लगा रहे हैं, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। यदि कोई किसी महिला को परेशान करता है तो मैं कार्रवाई करूंगा। हम उस किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो यह लागू करने की कोशिश कर रहा है कि कैसे बर्ताव किया जाए।

पब कल्चर के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, 'हरेक की पब कल्चर के बारे में अलग अलग राय है। हम किसी भी चीज पर अंकुश नहीं लगाने जा रहे जब तक कि वह चिंता का कारण नहीं बन जाता।'

स्त्रोत : नवभारत टार्इम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *