Menu Close

हिंदू धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित होना आवश्यक !

श्रावण शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६ 

महराजगंज (उत्तरप्रदेश) – चोखराज तुलस्यान इंटर कालेज में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की संयुक्त बैठक में हिंदू धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित होने पर बल दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए विहिप के जिला मंत्री महेश चौरसिया ने कहा कि आज हिंदू कई भागो में बंट रहा है जिसके चलते अत्याचार हो रहे हैं जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए हमें संगठित होने की जरूरत है। धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए सड़क पर उतरना होगा तब जाकर फिरका परस्त ताकतें पराजित होगी।

बजरंग दल के जिला संयोजक जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि हमें अपने धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए जागृत होने की आवश्यकता है। हाल की कई घटनाएं ताजा उदाहरण है कि कट्टरपंथी समाज को किस तरह नुकसान पहुंचा रहे हैं इसका मुकाबला हम संगठित होकर ही कर सकते हैं।

वक्ताओं ने कहा कि चंद प्रलोभन के लालच में विदेशी ताकतें हमारे गरीब हिंदू भाइयों को बरगलाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रही हैं। इसका विरोध करने वालों पर अत्याचार किया जा रहा है। हिंदूवादी संगठन इसे सहन न कर मुंहतोड़ जवाब देगी।

बैठक में सुदर्शन, विशाल खरवार, रवि वर्मा, राजकिशोर शर्मा, अजीत सिंह, मुकेश यादव, मिंटू, अशोक, चंदन, प्रिंस सोनी, भोला सोनी, विनोद बंका, अमित जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *