Menu Close

उत्तरप्रदेश: ईद पर चली गोलियां, पथराव, आगजनी, कई घायल

श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

उत्तरप्रदेश – मेरठ में खरखौदा के गांव अल्लीपुर में नमाज पढ़ने को लेकर चल रहे विवाद की आग ईद के दिन फिर भड़क उठी। एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद फायरिंग, पथराव, आगजनी और लूटपाट भी की गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। भीड़ ने एसओ और सिपाहियों से भी मारपीट की। इन्हें भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

मुस्लिम बहुल गांव अल्लीपुर में शेख और कुरैशी बिरादरी के बीच छप्पर वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर तनातनी बनी रहती है। पिछले वर्ष भी ईद पर नमाज पढ़ने को लेकर दोनों पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हुए थे। मंगलवार को ईद पर कुरैशी पक्ष ने नौगजा पीर पर मदरसे में सुबह ७ बजे और शेख पक्ष ने ८ बजे कब्रिस्तानों में नमाज अदा की। दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए।

१० बजे के करीब शेख पक्ष का आशिफ पुत्र शगीर ट्रैक्टर लेकर जब खजूर वाली मस्जिद के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद कुरैशी पक्ष के उमरदीन पुत्र झंडू से विवाद हो गया। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते शेख पक्ष की भारी भीड़ ने कुरैशी पक्ष के पूर्व प्रधान फारुख पुत्र झंडू का मकान घेरकर जमकर पथराव कर दिया। दोनों तरफ से अवैध हथियारों से करीब २०० राउंड फायरिंग भी हुई।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *