Menu Close

काश्मीर : ईद की नमाज के बाद गाजा के पक्ष में सड़कों पर युवकोंका हिंसक प्रदर्शन

श्रावण शुक्ल पक्ष द्वितिया, कलियुग वर्ष ५११६

जम्मू कश्मीर –  गाजा पट्टी में इजरायली हमलों के खिलाफ कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार को ईद-उल-फितर की नमाज के तुरंत बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। पुलिस के मुताबिक, कई जगहों पर यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण भी था, लेकिन कुछ जगहों पर इसने हिंसक रूप ले लिया और पत्थरबाजी भी हुई।

ईद की नमाज के तुरंत बाद शहर के हैदरपोरा और मौलाना आजाद रोड पर युवकों के समूह ने पथराव किया। बताया जा रहा है कि हुर्रियत ने युवकों को प्रदर्शन के लिए उकसाया। पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के सोपोर शहर, अनंतनाग जिले के जंगलात मंडी इलाका और शोपियां शहर में इसी तरह की घटना की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक, घाटी के बाकी इलाकों से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है ।

स्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *