Menu Close

‘बजरंगी भाईजान’ ब्राह्मण लड़की और मुस्लिम लड़के की कहानी है, फिल्म का मेरे निजी जीवन से कोई संबंध न

श्रावण शुक्ल पक्ष द्वितिया, कलियुग वर्ष ५११६


मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' एक ब्राह्मण लड़की और मुस्लिम लड़के की कहानी है। करीना का कहना है कि फिल्म का उनके व्यक्तिगत जीवन से कोई संबंध नहीं है।

अभिनेता सैफ अली खान से शादी करने वाली करीना ने बताया, फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी। यह एक मुस्लिम लड़के और ब्राह्मण लड़की की कहानी है। इसमें मेरे व्यक्तिगत जीवन से संबंधित कुछ भी नहीं है। यह एक खूबसूरत मानवीय कहानी है।

उन्होंने कहा, यह फिल्म खास है, क्योंकि इसका निर्माण सलमान कर रहे हैं और मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ काम कर रही हूं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने सभी खान कलाकारों के साथ उनके अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्मों में काम किया है।

अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि सलमान के साथ उनकी अच्छी जमती है और पर्दे पर दोनों की जोड़ी अच्छी लगती है। करीना ने फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी न देते हुए कहा, मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट और मेरा किरदार पसंद आया। जहां सलमान 'बजरंगी भाईजान' की शीर्षक भूमिका निभाएंगे वहीं मैं एक ब्राह्मण लड़की के किरदार में हूं।

उन्होंने कहा, सलमान के साथ काम करने में हमेशा मजा आता है। हमारी अच्छी जमती है। साथ ही सलमान और मेरी जोड़ी अच्छी लगती है। फिल्म की शूटिंग मेरे कार्यक्रम के अनुरूप थी, इसलिए मैंने इसके लिए हामी भरी। इससे पहले दोनों कलाकार फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में साथ दिखे थे और अब कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस नई फिल्म में एक बार फिर साथ दिखेंगे। सलमान खान के बैनर तले बनने जा रही यहा फिल्म अगले साल ईद के मौके पर प्रदर्शित होगी। फिल्म को सलमान खान अपनी कंपनी ‘सलमान खान वेंचर्स’ के तहत प्रस्तुत करेंगे।

स्रोत : झी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *