Menu Close

रमजान के दौरान सिनेमा दिखाने पर इस्लामाबाद का एकमात्र सिनेमा घर बंद

श्रावण शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

पाकिस्तान में रमजान के दौरान फिल्म दिखाने के कारण इस्लामाबाद के एकमात्र सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया है।


शहर के एकमात्र सिनेमा हॉल को बंद करने से राजधानी इस्लामाबाद के बाशिंदे बड़े पर्दे पर फिल्म देखने से महरूम हो गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिनेप्लेक्स थियेटर को पिछले साल एक निजी कंपनी ने सेंटाउरस शॉपिंग मॉल में खोला था और इसमें स्थानीय तथा विदेशी फिल्में दिखाई जा रही थी।

पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर रविवार को सिनेमा घर में छापा मारा। इस व्यक्ति ने एहतराम ए रमजान अध्यादेश के तहत सिनेमा घर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिनेमा घर को इफ्तार के वक्त और रात की नमाज के दौरान फिल्मों के प्रदर्शन करने को लेकर अनिश्चितकाल तक बंद कर दिया गया है।

शाम करीब ५ बजे यह छापा मारा गया जिससे ईद की खरीदारी के लिए मॉल में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
 
पुलिस ने सिनेमा घर के पांच कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है।

कानून के तहत सिनेमा घर छह माह तक बंद रह सकता है और इसके अलावा आरोपियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है तथा उन्हें कैद की सजा हो सकती है।

स्त्रोत : समय लाइव

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *