Menu Close

अखिलेश सरकार को बर्खास्त किया जाए : नेशनल सिख फ्रंट

श्रावण शुक्ल पक्ष द्वीतिया, कलियुग वर्ष ५११६

जम्मू : नेशनल सिख फ्रंट के चेयरमैन वीरेंद्र जीत सिंह ने सहारनपुर में सांप्रदायिक दंगों की कड़ी आलोचना करते हुए उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार को फौरन बर्खास्त करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक सिख समुदाय के जानमाल की रक्षा करने में नाकाम रही है। इसलिए वहां सरकार भंग कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। वीरेंद्र जीत ने आरोप लगाया कि सहारनपुर में सांप्रदायिक दंगे सुनियोजित साजिश थी और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। इस दंगे में सिख समुदाय को निशाना बनाया गया और उनकी दुकानें जला दी गई। उन्होंने दंगों की जांच सर्वोच्च न्यायालय के जज से करवाने की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

वहीं, जम्मू एंड कश्मीर सिख कांफ्रेंस के चेयरमैन हरअसीस सिंह ने सहारनपुर दंगों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार अल्पसंख्यक सिख समुदाय की रक्षा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि दंगों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। देश में विभिन्न समुदायों के बीच नफरत नहीं फैलनी चाहिए। देश में आपसी भाईचारा बहुत जरूरी है। हरअसीस सिंह ने कहा कि सभी संगठनों को आगे आकर ऐसी घटनाओं की निंदा करनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दंगों की न्यायिक जांच करवाने की मांग की।

स्त्रोत :  जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *