Menu Close

चीन को साफ कह दिया,
‘अरुणाचल प्रदेश आैर कश्मीर हमारा है’: अरुण जेटली

श्रावण शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६


 देहली – अरुण जेटली ने लोकसभा में कहा कि अरुणाचल प्रदेश में करीब ९०,०००  वर्ग किलोमीटर पर चीन अपना दावा कर रहा है। उन्होंने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में चीन ने लगभग ३८,०००  वर्ग किलोमीटर कब्जा कर रखा है।'रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने चीन से साफ-साफ कह दिया है कि अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा हैं।

इसके अलावा पाकिस्तान ने गैरकानूनी रूप से कश्मीर का ५,१८०  वर्ग किलोमीटर क्षेत्र चीन को दे दिया है। उन्होंने कहा, 'तथ्य है कि अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर भारत के अभिन्न व अविभाज्य अंग हैं। इस सच्चाई से चीन को कई मौकों पर स्पष्ट तरीके से अवगत कराया गया है।'

गौरतलब है‍ कि हाल ही में चीन ने एक नया नक्‍शा जारी करके विवाद पैदा करने की कोशिश की है। इस नक्‍शे में कश्‍मीर व अरुणाचल प्रदेश के कुछ भागों को चीन ने अपने देश के हिस्‍से के रूप में दिखाया है। हालांकि भारत ने चीन को करारा जवाब पहले ही भेज दिया है।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *