Menu Close

“पंतप्रधान मोदी बनाएंगे भारत को हिंदू राष्ट्र” – दीपक ढवलीकर, भाजपा मंत्री, गोवा

श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६


पणजी (गोवा) – गोवा के सहकारिता मंत्री दीपक ढवलीकर ने विधानसभा में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को हिंदू राष्ट्र के तौर पर विकसित करेंगे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही दीपक के भाई गोवा के परिवहन मंत्री सुदीन ढवलीकर ने समुद्री बीच पर महिलाओं के बिकनी पहनकर जाने पर रोक लगाने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। अब उनके भाई दिलीप के बयान से बखेड़ा खड़ा हुआ है।

चुनाव में भाजपा की जीत पर मोदी को धन्यवाद देने के प्रस्ताव पर बोलते हुए राज्य विधानसभा में ढवलीकर ने कहा मुझे विश्वास है कि मोदीजी के नेतृत्व में भारत हिंदू राष्ट्र के रूप में विकसित होगा। जैसा कि मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री इस दिशा में काम करेंगे।

ढवलीकर बंधु सुदीन और दीपक भाजपा की सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी से जुड़े हैं और मनोहर पार्रिकर सरकार में मंत्री हैं। परिवहन मंत्री सुदीन ढवलीकर ने इस महीने की शुरूआत में गोवा के बीचों पर बिकनी पहनने पर पाबंदी की बात कहकर बवाल खड़ा किया था लेकिन विरोध होने पर अपनी इस टिप्पणी को वापस ले लिया था।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *