Menu Close

रायपुरमे हज यात्रियों को मिलेगा मुफ्त भोजन

श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

रायपुर – अब हज यात्रियोंको  उसी इमारत में भोजन मिलेगा, जहां वे ठहरेंगे। अब तक हाजियों को भोजन की सुविधा ठहरने वाली जगह पर उपलब्ध नहीं थी। यात्रियों को भोजन करने के लिए होटल से बाहर कहीं और जाना होता था, जिससे उन्हें ज्यादा खर्च करना पड़ता था। लेकिन इस बार जिस होटल में वे ठहरेंगे, उसी में सुबह का नाश्ता व दो वक्त का भोजन मुहैया कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ.सलीम राज ने बताया कि हज यात्रियों को मदीना शरीफ के ९ दिनों के प्रवास पर उनके ठहराव वाली इमारत में कैटरिंग एजेंसी के माध्यम से नाश्ता व भोजन दिया जाएगा। इसके लिए हाजियों को कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने बताया कि जिस इमारत में हज यात्रियों को ठहराया जाता है, वहां तीन से पांच सितारा होटल जैसी सुविधा दी जाती है। सुरक्षा की दृष्टि से हज यात्रियों को भोजन पकाने की अनुमति नहीं दी जाती है। इस वजह से उन्हें भोजन के लिए बाहर जाना पड़ता था और उनका खर्च भी ज्यादा होता था। अब न भोजन पर खर्च होगा और न ही बाहर जाकर खाने का झंझट रहेगा।

स्त्राेत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *