Menu Close

हिंदुओं के धैर्य की परीक्षा न ली जाए – प्रवीण तोगड़िया !

श्रावण कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६


भोपाल (मध्यप्रदेश) – विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने एक बार फिर विवादित बयान दे बैठे। उन्होंने अमरनाथ यात्रा के दौरान हो रहे श्रद्धालुओं पर हमले को मुद्दा बनाते हुए कहा कि हिंदुओं के धैर्य की परीक्षा न ली जाय। तोगड़िया ने अल्पसंख्यकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अल्पसंख्यक गुजरात को भूल गए हैं तो उन्हें मुजफ्फरनगर को याद रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा हुआ तो वो भी ईंट-पत्थर उठा लेंगे।

विहिप के नेता तोगड़िया इससे पहले भी कई बार इस तरह के बयान दे चुके हैं। उनका हालिया बयान भी खासकर मुसलमानों पर चोट करते हुए दिया गया है। इस बार भी अमरनाथ यात्रा के दौरान काफी संख्या में श्रद्घालुओं पर हमले हो रहे हैं और उनकी मौतें भी हो रही है। इसको देखते हुए तोगड़िया ने सख्त रुख अपना लिया है। उनका कहना था कि जम्मू-कश्मीर की सरकार सीधे तौर पर कार्रवाई करने से बच रही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि जानबूझकर आतंकियों को नज़रअंदाज किया जा रहा है।

तोगड़िया ने केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया है कि वह अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा को और पुख्ता करे ताकि मरनेवालों की संख्या में कमी आ सके। ज्ञात हो कि हर साल चलनेवाली दुर्गम अमरनाथ यात्रा के दौरान हजारों यात्रियों की मौत हो जाती है। इस बार भी सिर्फ १५ दिन के दौरान कुल २५ यात्रियों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा शुक्रवार को बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में लंगर और तंबू वालों के बीच तकरार हो गयी थी. हिंसा में ११० टेंट जला दिए गये। इस दौरान यात्रियों के साथ लूटपाट भी किया गया था। इस दौरान २१ सुरक्षाकर्मियों सहित ६० से ज्यादा लोग जख्मी हुये थे।

स्त्रोत : हरिभूमि

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *