Menu Close

पाकिस्तानी मीडिया में छाए सुब्रमण्यम स्वामी

श्रावण कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६


पाकिस्तानी वर्तमानपत्र ‘नवा-ए-वक़्त’ ने भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी के इस बयान पर संपादकीय लिखा है कि पाकिस्तान को सैन्य रूप से हराने में भारत को सिर्फ़ दो साल लगेंगे ।

वर्तमानपत्र कहता है कि भारतीय जनता पार्टी के इरादे किसी से छिपे नहीं है, वो अखंड भारत पर यक़ीन रखती है ।

मोदी सरकार पहले ही रक्षा बजट में वृद्धि कर साफ़ कर चुकी है कि उसे शांति से कोई मतलब नहीं है । पाक सरकार को आड़े हाथ लेते हुए नवा-ए-वक़्त कहता है कि कल तक हम भारत से सीना तान कर बात करते थे और आज सौहार्द की बातें करते हैं ।

स्त्रोत : बीबीसी हिंदी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *