Menu Close

२१ करोड़ है आबादी, नहीं रुक सकते सारे क्राइम – मुलायम सिंह यादव

श्रावण कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

दुष्कर्म पर मुलायम सिंह ने फिर दिया बेतूका बयान !


 लखनऊ – सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने यूपी की बदहाल कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर से विवादस्पद बयान दे दिया हैं। मुलायम का कहना है कि अखिलेश सरकार राज्य में होने वाले हर क्राइम पर अंकुश नहीं लगा सकती और न ही उनसे ऐसी उम्मीद की जाए। मोहनलालगंज गैंगरेप के बारे में सवाल पूछे जाने पर मुलायम ने कहा, 'उत्तर प्रदेश की आबादी 21 करोड़ है। राज्य में हर अपराध को रोका नहीं जा सकता। अगर कोई घटना घटती है तो पुलिस क्रिमनल के खिलाफ कार्रवाई करती है।

वहीं सपा के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने मीडिया पर क्राइम के मामलो की रिपोर्टिंग में उत्तर प्रदेश सरकार पर जानबूझकर सवाल उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'मीडिया को आजकल यूपी से कुछ ज्यादा ही प्यार हो गया है। सूबे में हुई किसी भी घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। ऐसी घटनाएं दूसरे राज्यों में भी घट रही हैं। बेंगलुरू में कुछ दिनों पहले ऐसी ही घटना घटी पर कोई होहल्ला नहीं मचा।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *