Menu Close

‘हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना करने हेतु प्रत्येक हिन्दू सतर्क हो, इसलिए सनातन संस्था कार्य कर रही ह

श्रावण कृष्ण पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

कर्णावती, गुजरातमें गुरुपूर्णिमा महोत्सव समारोह


श्री महामंडलेश्वर महंत स्वामी रामावतारदासजी महाराज (रत्न)

कर्णावती (गुजरात) – सनातन संस्थाकी ओरसे शनिवार, १२ जुलाईको कर्णावतीके वेजलापुर लीलाबा स्मृति सभागृहमें मनाए गए गुरुपूर्णिमा महोत्सवमें महामंडलेश्वर महंत स्वामी रामावतारदासजी महाराज(रत्न) ने यह प्रतिपादन किया कि, ‘प्रत्येक व्यक्तिके मनमें विवेक जागृत कर उसे उचित-अनुचित पहचाननेकी सीख सनातन संस्था दे रही है, साथ ही प्रत्येक हिन्दूके मनमें धर्म हेतु लगन(आस्था) उत्पन्न हो तथा हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना हेतु प्रत्येक हिन्दू सतर्क हो, इस उदात्त हेतूसे सनातन संस्था कार्य कर रही है ।

संस्थाका यह उद्देश्य सफल हो, 'ऐसी प्रार्थना मैं प्रभु श्रीरामचंद्रसे करता हूं ।' उस समय सनातन संस्थाके संस्थापक प.पू. डॉ. जयंत बाळाजी आठवलेजीके एकमेवाद्वितीय कार्यके संदर्भमें सनातनकी साधिका श्रीमती शिल्पा पाटिलने जानकारी प्रदान की । हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना तथा उसके संबंधी दिशा इस संदर्भमें श्री. बळवंत पाठकने मार्गदर्शन किया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *