Menu Close

चीन में आम जनता के सामने बलात्कारी को दी गई सजा !

श्रावण कृष्ण पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६


बीजिंग – चीन में एक अनोखी घटना में एक सीरियल बलात्कारी पर हजारों लोगों के सामने मुकदमा चलाया गया और उसे सजा दी गई। मामला चीन के शाक्सी प्रांत के हेंगशान काउंट्री का है। आई कुंग (३०) को हजारों लोगों के सामने अदालत में पेश किया गया। अदालत ने लाउडस्पीकर के माध्यम से आरोपी पर लगे आरोप सुनाए और सबूतों को सामने रखा। अदालत में पेश करने से पहले पूर्व पुलिस अधिकारी कुंग की परेड भी निकाली गई। हाल के दिनों में यह पहली घटना है, जिसका इस तरह ट्रायल किया गया।

गौरतलब है कि कुंग ने १८ से ३२ वर्ष की ९ महिलाओं से दुष्कर्म किया और प्रत्येक घटना को एक शातिर अपराधी की तरह अंजाम दिया। पुलिस को शक है कि इसके पीछे एक पूर्व सैनिक है लेकिन डी.एन.ए. टेस्ट और सी.सी.टी.वी. में कैद फुटेज से पुलिस कुंग तक पहुंच गई। कुंग ने हाल में पुलिस की नौकरी छोड़ी थी और एक स्कूल में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा था।

सरकारी वकील चुंग लियो कहते हैं कि कुंग दोहरे चरित्र वाला व्यक्तित्व है। दिन में वह बिलकुल सीधा-सादा और रात होते ही वह हैवान बन जाता। उसने अपने प्रत्येक शिकार पर रात के अंधेरे में ही हमला किया और उन्हें खींच कर निर्जन स्थान पर ले गया। वह महिलाओं के साथ मारपीट भी करता था।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *