Menu Close

मर्सिडीज में घूमते है अखिलेश, पर नहीं है महिला सुरक्षा के लिए पैसा

श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

 


 नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश में हो रही रेप और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की वारदातों के कारण अखिलेश सरकार पर एक सवालिया निशान खड़ा हो गया है। अब इसे मुख्यमंत्री अखिलेश की मजबूरी समझे या कुछ और कि वे राज्य के महिला आयोग का खर्च पूरा नहीं कर पा रहे। शायद इसीलिए सरकार ने महिला आयोग के बजट में भारी कटौती कर दी है। हालांकि यह अलग बात है कि सरकार के पास मुख्यमंत्री के लिए दो मर्सिडीज और दो लैंड क्रूजर खरीदने के पैसे हैं, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए नहीं।

सामाजिक कार्यकर्ता उर्वशी शर्मा के मुताबिक, सरकार ने जानकारी दी है कि 2011-12 से 2013-14 के बीच आयोग का बजट 85 फीसदी तक कम हो चुका है। पिछले तीन साल में सरकार ने राज्य महिला आयोग के बजट में काफी कटौती की है। लेकिन उर्वशी शर्मा का कहना है कि अगर सरकार के पास पैसे की कमी है तो मुख्यमंत्री के लिए मंहगी गाडिय़ां कहां से आ रही है। इतना ही नहीं उर्वशी ने कहा कि अखिलेश यादव लंदन में किसके पैसे से अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *