Menu Close

अस्पताल में घुसकर आप MLA की गुंडागर्दी !

श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी कलियुग वर्ष ५११६


आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने सोमवार रात दिल्ली के जीटीवी अस्पताल के मारपीट की। वह रात करीब दो बजे अस्पताल में पहुंचे थे। इस वजह से गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया ‌था।

गार्ड के रोकने पर विधायक भड़क गए और गार्ड की पिटाई कर दी। अस्पताल प्रशासन उनके इस व्यवहार से काफी दुखी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इलाके के ‌थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

दिल्ली के कोंडली विधानसभा क्षेत्र के ‌आप विधायक मनोज कुमार को जब रात में अस्पताल जाने से गार्ड ने रोका तो वे अपने विधायक होने का रौब झाड़ने लगे। मनोज ने गार्ड को डांटते हुए कहा कि विधायक हूं पहचानते नहीं हो। इसके बाद दोनों में कहासुनी और बाद में मारपीट हो गई।

गौरतलब है कि आप विधायक पहले भी अपने पद का रौब झाड़ते रहे हैं। इससे पहले केजरी सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने दिल्‍ली पुलिस के कमिश्नर के सामने अपने पद का रौब दिखाया था।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *