Menu Close

बार्शी (जिला सोलापुर) में १६ माहसे चल रहे सग्निचित् अश्‍वमेध महासोमयागका चैतन्यमय वातावरणमें सम

समापनमें संतोंकी वंदनीय उपस्थिति !

श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

बार्इं ओरसे प.पू. नाना काळेगुरुजी, पू.(श्रीमती) अंजली गाडगीळ, श्रीमती वैजयंती काळे, पू. दादाश्री जाधव एवं पू. शरदचंद्र जोशी

बार्इं ओरसे प.पू. नाना काळेगुरुजी, पू.(श्रीमती) अंजली गाडगीळ, श्रीमती वैजयंती काळे, पू. दादाश्री जाधव एवं पू. शरदचंद्र जोशी

बार्शी (जिला सोलापुर) – भारतके सर्वांगीण उत्कर्षके लिए यहांके योगिराज वेदविज्ञान आश्रमद्वारा अप्रैल २०१३ से चल रहे सग्निचित् अश्‍वमेध महासोमयागका १५ जुलाईको संतोंकी वंदनीय उपास्थितिमें चैतन्यमय वातावरणमें  समापन हुआ  । अश्‍वमेधयाजी प.पू. नाना काळेगुरुजीके मार्गदर्शनमें १६ माहतक चलनेवाले इस अश्‍वमेध महासोमयागके समापन समारोहमें आनंद, गुजरातके ओंकार साधना आश्रमके पू. श्री माधवतीर्थ स्वामीजी महाराज; नवाली, दहिसरके देवात्मशक्ति आश्रमके पू. चेतनविलास तीर्थस्वामी; शक्तिपाताचार्य पू. शरदचंद्र जोशी महाराज; अग्निहोत्रके प्रसारक पू. दादाश्री जाधव तथा सनातनकी पू. (श्रीमती) अंजली गाडगीळ उपस्थित थीं ।

 

बार्इं ओरसे बोलते हुए पू.(श्रीमती) अंजली गाडगीळ, श्रीमती वैजयंती काळे, पू. दादाश्री जाधव, पू. चेतनविलासतीर्थ स्वामी, पू. शरदचंद्र जोशी एवं प.पू. नाना काळेगुरुजी

बार्इं ओरसे बोलते हुए पू.(श्रीमती) अंजली गाडगीळ, श्रीमती वैजयंती काळे, पू. दादाश्री जाधव, पू. चेतनविलासतीर्थ स्वामी, पू. शरदचंद्र जोशी एवं प.पू. नाना काळेगुरुजी

 

समापन समारोहके निमित्त प्रारंभमें अश्‍व तथा हाथीपर संतोंकी शोभायात्रा निकाली गई । तत्पश्चात इन संतोंकी  आरती कर उन्हें सम्मानके साथ व्यासपीठपर लाया गया । भगवान श्रीगणेशजीका श्‍लोक बोलकर संतोंके करकमलोंसे तेलके दीपकसे  दीपप्रज्वलन किया गया । श्री योगिराज वेदविज्ञान आश्रमके विद्यार्थी एवं ब्रह्मवृंदोंने चार वेदोंके शांतिपाठका घोष किया । इस समारोहमें संतोंका षोडशोपचार पूजन किया गया ।संतोंका षोडशोपचार पूजन !

 

प.पू. नाना काळेगुरुजी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वैजयंती काळेका सम्मान करते हुए उनके शिष्य !

प.पू. नाना काळेगुरुजी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वैजयंती काळेका सम्मान करते हुए उनके शिष्य !

१. पू. श्री माधवतीर्थ स्वामी महाराज आनंद गुजरातके ओंकार साधना आश्रमके विष्णुतीर्थ स्वामीके उत्तराधिकारी हैं तथा वे शक्तिपात दीक्षाका प्रचार करते हैं । पू. श्री माधवतीर्थ स्वामीजी महाराजका पूजन सोमयाजी श्री. योगेश काळेगुरुजीद्वारा सपत्नीक किया गया ।

२. पू. चेतनविलासतीर्थ स्वामी नवाली दहिसरके देवात्मशक्ति आश्रमके श्री श्री श्री शिवओमतीर्थ स्वामीके शिष्य हैं । पू. चेतनविलासतीर्थ स्वामी शक्तिपातका प्रचार-प्रसार करते हैं ।

उनका श्रीरामचरित मानसपर प्रभुत्व है । उनका पूजन सांगोलाके प्रथितयश चार्टर्ड एकाऊंटेन्ट (लेखा परीक्षक) श्री. किसनराव मालीने सपत्नीक किया ।

३. पुणेके योगिराज गुलवणी महाराज आश्रमके शाक्तिपाताचार्य पू. शरदचंद्र जोशीजीका पूजन अंबेजोगाईके निर्माणकार्य व्यावसायिक श्री. बालासाहेब केंद्रेद्वारा सपत्नीक किया गया ।

४. अग्निहोत्रके प्रचारक पू. दादाश्री जाधवका पूजन बार्शीके श्री. सुनील अग्रवालद्वारा सपत्नीक किया गया ।

५. सनातनकी पू. (श्रीमती) अंजली गाडगीळका पूजन बार्शीके श्री. विनय संघवीद्वारा उनके भाग्यनगरके पुरोहित श्री. प्रवीण देशपांडेने सपत्नीक किया ।

 

संतोंका आशीर्वचन !

१. पू. श्री माधवतीर्थ स्वामी महाराज : यज्ञस्थलपर आनेके पश्चात कुछ मांगनेकी आवश्यकता नहीं रहती । केवल उपस्थित रहनेसे भी भगवानके आशीर्वाद मिलते हैं ।

२. पू. चेतनविलासतीर्थ स्वामी : हिन्दू संस्कृति चार वेदोंपर आधारित है । यज्ञसंस्था टिकनेसे ही  हिन्दू संस्कृति टिकेगी । अतः  यज्ञसंस्थाको टिकाए रखें  ।

३. शक्तिपाताचार्य पू. शरदचंद्र जोशी महाराज : प.पू. डॉ. आठवले एवं प.पू. नाना काळेगुरुजीने उदात्त हेतुसे किया अश्‍वमेध महासोमयागका संकल्प पूर्णत्वको जाने हेतु भगवानके चरणोंमें प्रार्थना !

४. पू. दादाश्री जाधव : ऋषिमुनियोंद्वारा पूरे विश्वको आर्य (सुसंस्कृत) बनानेका संकल्प लेकर सभी संतों एवं हिन्दू समाजको धर्मजागृतिका कार्य करना चाहिए ।

५. पू. (सौ.) अंजली गाडगील : हिन्दू समाज एवं मंदिरोंकी दुरावस्थाके लिए हिन्दू ही उत्तरदायी हैं ।

हिन्दू समाज धर्माचरणसे दूर चला गया है । इसलिए समाजको अनेक छोटी छोटी बातोंमें धर्माचरण कर ईश्‍वरकी कृपा प्राप्त करनी चाहिए । समारोहमें शांतिपाठका पठन किया गया तथा पसायदानसे समारोहका समापन किया गया । समारोहका सूत्रसंचालन सनातनके साधक श्री. विक्रम घोडकेद्वारा किया गया एवं श्री स्वामी समर्थ कला उपासक मंडल, बार्शीने पारिप्लव आख्यान प्रस्तुत किया ।

 

अश्‍वमेधयाजी प.पू. नाना काळेगुरुजीका सम्मान !

प.पू. नाना काळेगुरुजीका सम्मान उनके भारतभरके शिष्योंद्वारा बार्शीके अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा महासंघने, योगिराज गुलवणी महाराज ट्रस्ट पुणेद्वारा पू. शरद जोशीने तथा पू. श्री माधवतीर्थ महास्वामीने उनके संप्रदायकी ओरसे किया ।

 

समाजजीवन आनंदी एवं सुलभ हो तथा भारतमें हिन्दू राष्ट्र स्थापित होनेके उदात्त उद्देश्यसे यज्ञका संकल्प ! – अश्‍वमेधयाजी प.पू. नाना काळेगुरुजी

समारोहके प्रास्ताविक एवं अश्‍वमेध महासोमयागके विषयका सविस्तर समाचार बताते हुए प.पू. नाना काळेगुरुजीने कहा कि देशकी छवि बलात्कारियोंका देश ऐसी हो गई है । समाजमें नैतिक मूल्योंका नाश हो गया है । जनताका जीवनस्तर पतित  हो गया है  ईश्‍वरीय अधिष्ठानके अभावके कारण ही यह स्थिति उत्पन्न हो गई है । इस परिस्थितिको परिवर्तित करने हेतु समर्थ शासन लानेकी आवश्यक थी । समाजजीवन आनंदी एवं सुलभ होने हेतु तथा भारतमें ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित होनेके उदात्त उद्देश्यसे अश्‍वमेध महासोमयागका संकल्प किया गया । अश्‍वमेध महासोमयागके कारण गत १६ माहसे देशमें अनेक सकारात्मक गतिविधियां होकर देशकी छविमें सुधार हो रहा है ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *