Menu Close

गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लए सरकार ने दिये ४८ औद्योगिक इकाइयां बंद करने के आदेश !

श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६ 

नई दिल्ली –  सरकार ने गंगा को पॉल्यूशन फ्री करने की दिशा में पहल करनी शरु कर दी है। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने पॉल्यूशन फैलाने वाली करीब ४८ यूनिट्स को इस संबंध में बंद करने का आदेश दिया है। उमा भारती ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि गंगा नदी के पुनरूद्धार के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में सरकार की पहल की जानकारी देते हुए उमा भारती ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली करीब ४८ इकाइयों को इस संबंध में बंद करने का आदेश दिया गया है। सरकार ने बताया कि इस पवित्र नदी के पुनरूद्धार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरूद्धार मंत्री उमा भारती ने आज राज्यसभा को बताया कि गंगा नदी के पुनरूद्धार के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस सिलसिले में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास और गंगा पुनरूद्धार मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, पोत परिवहन मंत्रालय और ग्रामीण मंत्रालय, गंगा की सफाई से जुड़े शिक्षा विदों, तकनीकी विशेषज्ञों तथा गैर सरकारी संगठनों के साथ विचारविमर्श किया जा रहा है। उन्होंने नरेश अग्रवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि गंगा संबंधी कार्य योजना के परिणाम के आधार पर सरकार देश की अन्य नदियों के लिए चरणबद्ध रूप में कार्य योजना का विस्तार कर सकती है।

स्त्रोत : हरि भूमि

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *