Menu Close

मुंबई से इराक गए चार युवा आइएसआइएस के साथ हिंसा में शामिल

श्रावण कृष्ण पक्ष तृतीया /चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

राष्ट्रप्रेमी राज्यकर्ताओंका ' हिन्दू राष्ट्र ' आये बिना ये 'आतंकवाद' का विषवृक्ष नष्ट नहीं होगा !

आतंकवादी संघटन में शामिल इन युवकोंने कल भारत को ही लक्ष्य किया, तो इसके परिणाम क्या होंगे ? . . .


मुंबई : उप नगरीय इलाके ठाणे के कल्याण से गायब चार युवकों के इराकी आतंकी गुट आइएसआइएस में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। चारों परिवार को बताए बिना घर छोड़कर चले गए। जांच में इनका लोकेशन फालुजा और मोसुल में मिला है।

जानकारी के मुताबिक, आरिफ एजाज माजिद (२२), निवासी अंसारी चौक, कल्याण, शाहीन फारूकी टांकी (२४), निवासी दूधखाना, कल्याण, फहद तनवीर शेख (२५) और अमन नईम टंडेल (२४), निवासी गोविंद नगर, कल्याण २३ मई को घर से चले गए। तीन ने परिजनों के लिए पत्र भी छोड़े। एक ने बेहतर जीवन तो दूसरे ने खुदा के काम के लिए और तीसरे ने अच्छी नौकरी की तलाश में घर छोड़ने की बात कही है। इनमें से तीन इंजीनियर हैं, जबकि एक पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने पत्रों की जानकारी केंद्रीय एजेंसियों को दी। इस बाबत २८ मई को बाजारपेठ थाने (कल्याण) में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र का आतंक रोधी दस्ता (एटीएस), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) और खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई। एजेंसियों ने आरिफ माजिद के फोन कॉल का पता लगाया। उसने २४ मई को अपने घर फोन किया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरिफ के अंतिम बार २६ मई को मोसुल में होने का पता चला है। इसके बाद उसका परिजनों से कोई संपर्क नहीं है। तीन अन्य युवाओं ने कोई फोन नहीं किया।

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे से सीसीटीवी फुटेज मिल चुकी है, जिसमें चारों को इराक की यात्रा करते हुए पाया गया है। अभी तक की जांच के आधार पर एजेंसियों ने चारों के इराक के संघर्ष में शामिल होने की आशंका जताई है। एक अधिकारी ने देश भर से युवाओं के धार्मिक यात्रा के नाम पर इराक जाने और फिर आइएसआइएस में शामिल होने की आशंका जाहिर की है। युवाओं के घर का दौरा करने वाले जांच अधिकारियों का कहना है कि इनका परिवार काफी सम्मानित है।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके फहद की बहन ने कहा, 'हम चिंतित हैं। हमें यह भी पता नहीं कि फहद कहां है। हम उसके जल्द घर वापस आने की कामना करते हैं।' बेटे की गुमशुदगी की खबर सुनकर नईम टंडेल की मां बीमार पड़ गई हैं। टंडेल के पिता ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *