Menu Close

इंडोनेशियामें ‘रामायण’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी

श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

स्पैनिश चित्रकार नोनिया द ला रोजाद्वारा रामायणके संदर्भमें छायाचित्र प्रदर्शन



नेवाडा (अमेरिका) : १३ जुलाई इंडोनेशियाके जकार्ताके राष्ट्रीय सभा भवन में ' रामायण ', इस हिन्दू धर्मग्रंथद्वारा प्राप्त प्रेरणाके कारण रामायणके संदर्भमें मुद्रित छायाचित्रोंकी प्रदर्शनीका आयोजन किया गया है । स्पैनिश चित्रकार नोनिया द ला रोजाद्वारा रामायणके संदर्भमें मुद्रित २५ छायाचित्र इस प्रदर्शनीमें रखे गए हैं । यह प्रदर्शनी १४ जुलाईतक चलनेवाली है । नोनिया द ला रोजाने वर्ष २०१२ में भारत भ्रमण किया था । उस समय उन्हें रामायणके संदर्भमें जानकारी प्राप्त हुई थी । रामायण उनके लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ । इंडोनेशिया जाकर उन्होंने इस संदर्भमें आगेका संशोधन किया तथा रामायणपर आधारित छायाचित्र मुद्रित किए ।

अमेरिकाके हिन्दू धार्मिक नेता श्री. राजन जेदने नेवाडासे प्रकाशित एक निवेदनमें रामायणपर छायाचित्र प्रदर्शनीका आयोजन करनेवाले इंडोनेशियाके राष्ट्रीय सभा भवनका अभिनंदन किया है । इस निवेदनमें श्री. राजन जेदने बताया है कि हिन्दू धर्ममें चित्रकलाको वैभवशाली परंपरा प्राप्त हुई है । संस्कृत साहित्यमें कपडे एवं लकडीपर मुद्रित किए गए धार्मिक छायाचित्रोंका उल्लेख पाया जाता है ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *