Menu Close

भारत के खिलाफ आग उगलने से बाज नहीं आ रहा है हाफिज

श्रावण कृष्ण पक्ष २, कलियुग वर्ष ५११६


लाहौर (पाकिस्तान) : प्रतिबंध के बावजूद भी आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का चीफ और मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद भारत के खिलाफ आग उगलने से बाज नहीं आ रहा। हाफिज ने एक सेमिनार में एक बार फिर भारत और अमेरिका के खिलाफ जहर उगला है। मगर इस बार उसने यह काम पाकिस्तान की सड़कों पर नहीं, बल्कि लाहौर हाई कोर्ट में किया है। कुछ ही दिन पहले ही अमेरिका ने जमात-उद-दावा को आतंकी संगठन घोषित किया है, मगर इस संगठन का चीफ दुनिया की नजरों में एक आतंकी होने के बावजूद पाकिस्तान में आजाद घूमता है।

पाकिस्तान जस्टिस पार्टी ने लाहौर हाई कोर्ट बिल्डिंग में एक सेमिनार का आयोजन किया था, जिसमें हाफिज सईद को भी बुलाया गया था। उसने यहां पर उसने जमकर भारत और अमेरिका के खिलाफ जहर उगला। यह दूसरा मौका था, जब लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज ने इस कोर्ट परिसर में भाषण दिया। इससे पहले वह कोर्ट के अंदर वकीलों को संबोधित कर चुका है। पाकिस्तान की सम्मानित बार असोसिएशंस में से एक लाहौर हाई कोर्ट बार असोसिएशन ने उसे इसी साल मई में बतौर चीफ गेस्ट बुलाया था। उस वक्त वकीलों के एक धड़े ने इस फैसले का विरोध भी किया था।

पिछले महीने ही अमेरिका ने हाफिज के संगठन पर लगाया था प्रतिबंध- 

 . पिछले महीने अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा पर नकेल कसते हुए जमात-उद-दावा समेत इसके अन्य सहायक संगठनों को आतंकी संगठन घोषित करते हुए २ लश्कर लीडर्स पर बैन लगा दिया था।

 . एक ऑफिशल स्टेटमेंट के मुताबिक यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने लश्कर ए-तैयबा के सहायक संगठनों जमात-उद-दावा, अल-अन्फाल ट्रस्ट, तहरीक-ए-हुरमत-ए-रसूल और तहरीक-ए-तहफुज किबला अव्वल पर बैन लगाया है।

 . पाकिस्तान की सम्मानित बार असोसिएशंस में से एक लाहौर हाई कोर्ट बार असोसिएशन ने उसे इसी साल मई में बतौर चीफ गेस्ट बुलाया था। 

स्त्रोत : हरिभूमि

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *