Menu Close

हुतात्मा गुरसेवक के पिताजी बोले, ‘मैं अपने पोते को भी फौज में भेजूंगा’ !

अंबाला : पठानकोट वायुदल केन्द्र में हुए आतंकी आक्रमण में हुतात्मा हुए वायुदल के गरुड कमांडो गुरसेवक सिंह के पिता सुच्चा सिंह भले ही पूत्र के जाने के दुख में हो, किंतु देश के प्रति उनका प्रेम अभी भी बना हुआ है । सुच्चा सिंह भी सेना में ही थे । बेटे के अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने कहा, ‘मेरा एक पूत्र हुतात्मा हो गया तो क्या, मेरा बडा बेटा भी अभी सेना में है । मैं अपने पोते को भी फौज में भेजूंगा ।’

आगे कहा कि, उनके बेटे ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण दिए है, और पूरे परिवार को इसपर अभिमान है ।

गुरसेवक सिंह एयरफोर्स की क्विक रिस्पॉन्स टीम में थे । आतंकी आक्रमण के बाद दहशतगर्दों से सबसे पहले क्विक रिस्पॉन्स टीम ने ही मोर्चा लिया था।

संदर्भ : नवभारत टाइम्स

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *