Menu Close

पुणे ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, पाक आकाओं ने दिया था पुलिसवालों को टारगेट बनाने का आदेश

श्रावण शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६


पुणे ब्लास्ट मामले में पुलिस सूत्रों के हवाले से बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि इंडियन मुजाहिदीन के पाकिस्तानी आकाओं ने आतंकियों को पुलिसवालों को टारगेट बनाने का आदेश दिया था। ऐसी भी खबरें हैं की आतंकी पुलिसवालों से बदला लेना चाहते हैं।
घटनास्थल से टाइम डिवाइस, अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुए हैं। धमाके में जिस बाइक का इस्तेमाल किया गया वह चोरी की थी। बताया जा रहा है कि वह एक कांस्टेबल की थी।

पुणे में गुरुवार को एक थाने की पार्किंग में धमाका हुआ था। ब्लास्ट लो इंटेंसिटी का था जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल सहित चार लोग घायल हुए थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाके में आईइडी का इस्तेमाल हुआ था और एक बाइक पर बम प्लांट किया गया था। मामले की जांच महाराष्ट्र एटीएस को सौंपी गई है।

मुंबई में अलर्ट

धमाके के बाद देश की आर्थिक राजधानी मंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। पुलिस ने हर जगह चौकसी बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने कहा है कि ब्लास्ट पुलिस स्टेशन के करीब हुआ है। मुझे लगता है कि राष्ट्र विरोधी तत्व महाराष्ट्र पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। जोन 1 और जोन २ में तय समयसीमा के भीतर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। मुझे पूरा यकीन है कि एटीएस जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करेगी।

स्त्रोत : आजतक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *