Menu Close

पुणे में पुलिस स्टेशन परिसर में ब्लास्ट, ३ जख्मी

आषाढ पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६ 
 


पुणे (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र में एक बार फिर आतंक ने दस्तक दी है। पुणे में कम तीव्रता का एक ब्लास्ट हुआ जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुणे पुलिस के साथ-साथ एटीएस भी जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश जारी है कि इस धमाके के पीछे कौन हो सकता है।
पुणे के फरसखाने इलाके में दोपहर २ बजकर १० मिनट पर पुलिस स्टेशन के ठीक सामने और मशहूर दगड़ूशेठ मंदिर के करीब अचानक धमाका हुआ। धमाका थाने की पार्किंग में खड़ी एक मोटरसाइकिल में हुआ। धमाका कम तीव्रता का था।
शुरुआती जांच के मुताबिक धमाके की जगह से कील और बॉल बियरिंग मिले हैं जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। जिस मोटरसाइकिल में धमाका हुआ वो चोरी की है और नंबर सतारा का है। अब जांच टीम ये पता लगाने में जुटी है कि इस धमाके का पैटर्न कहीं पिछले धमाकों से तो नहीं जुड़ रहा। सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है। धमाके के बाद राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे। अभी किसी ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पुणे में पिछले चंद महीनों से हालात अच्छे नहीं हैं। मोहसिन हत्याकांड के बाद शहर में तनाव भी रहा। ऐसे में इस धमाके के बाद सवाल उठ रहा है कि कहीं ये ब्लास्ट किसी बड़े धमाके का ट्रायल तो नहीं था।

 स्त्रोत : आय. बी. एन.

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *