Menu Close

हिन्दूजागृति डॉट ऑर्ग (Hindujagruti.org) के ७ वे संस्करणके अवसरपर..

विश्वभरके हिन्दुओंको जागृत करनेवाला एवं ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने हेतु कटिबद्ध हिन्दू जनजागृति समितिका जालस्थल : हिन्दूजागृति डॉट ऑर्ग (Hindujagruti.org) !

हिन्दू जनजागृति समितिके वैधानिक जालस्थल हिन्दूजागृति डॉट ऑर्गने (Hindujagruti.org) ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करनेका उदात्त ध्येय –हदयमें धारण किया है । हिन्दी तथा अंग्रेजी भाषाके इन जालस्थलोंने वैश्विक स्तरपर करोडों हिन्दुओंके मनमें ‘हिन्दू राष्ट्र’की आशारूपी मशाल प्रज्वलित की है । आषाढी पूर्णिमाको (१२.७.२०१४) हिन्दुुजागृति डॉट ऑर्ग (Hindujagruti.org) जालस्थलकी सांतवा स्थापनादिवस है । इस निमित्त जालस्थलकी पाठकसंख्यामें विशेष रूपसे हुई वृद्धि एवं जालस्थलकी फलनिष्पत्तिके संदर्भमें सूत्र यहां प्रकाशित कर रहे हैं ।

१. वर्षभरकी पाठक संख्या : विगत वर्षभरमें (जुलाई २०१३ से जून २०१४) जालस्थलको २२४ से अधिक राष्ट्रोंने भेंट दी हैै । गत वर्षकी (जुलाई २०१२ से जून २०१३ की) तुलनामें यह संख्या २१८ प्रतिशतसे अधिक है ।

अ.क्र. वर्ष भेंट देनेवाले लोगोंकी संख्या
२०१३-१४ ५०,४९,३४०
२०१२-१३ १५,८४,७१२ (टिप्पणी १)

टिप्पणी १ – अगस्त से अक्टूबर २०१२ के मध्य हिन्दूद्रोही कांग्रेस सरकारद्वारा अन्यायपूर्वक जालस्थलपर लगाए गए प्रतिबंधके कारण भेंट देनेवाले लोगोंकी संख्यापर भारी मात्रामें परिणाम हुआ था ।

२. विश्‍वभरके सहस्रों हिन्दू धर्माभिमानियोंका धर्मजागृतिके कार्यमें सहभाग ही हिन्दूजागृति डॉट ऑर्ग (Hindujagruti.org) की प्रत्यक्ष फलनिष्पत्ति ! : जालस्थलके कार्यसे प्रेरित होकर समितिके हिन्दूसंगठन एवं धर्मजागृतिके प्रत्यक्ष कार्यमें हिन्दू धर्माभिमानियोंके सम्मिलित होनेकी गति दिन प्रतिदिन बढ रही है । प्रतिमाह लगभग २५० से अधिक हिन्दू धर्माभिमानी इस प्रकार विगत वर्षमें विश्‍वभरसे ३ सहस्रसे अधिक हिन्दू धर्माभिमानी समितिके कार्यमें सम्मिलित होनेको उत्सुक हैं ।

भारतके साथ पाकिस्तान, चीन, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, सिंगापुर, थायलैंंड, मलेशिया, रशिया, साउदी अरेबिया, ओमान, इजिप्त, तंजानिया, दक्षिण आफ्रिका, मॉरीशस, ऑस्ट्रे्रलिया, युनाइटेड किंगडम, फ्रान्स, जर्मनी, अमेरिका, कैनडा, त्रिनीदाद एवं टोबॅगो इत्यादि कुल मिलाकर ३८ राष्ट्रोंके हिन्दू धर्माभिमानियोंने समितिके कार्यमें सम्मिलित होनेकी सिद्धता दर्र्शाई है, जिनमें अनेक लोग आधुनिक वैद्य (डॉक्टर), विविध प्रकारके अभियंता (इंजिनियर्स), संगणकविशेषज्ञ, अधिवक्ता, उद्योगपति, पत्रकार, लेखापाल (एकाउंटेंट), प्राध्यापक, योगशिक्षक, मेकेनिक, विद्यार्थी आदि सभी स्तरोंके हिन्दू हैं । इनमेंसे अनेक लोग समितिके कार्यमें प्रत्यक्ष रूपसे सम्मिलित भी होने लगे हैं ।

हिन्दू जागृति डॉट ऑग (Hindujagruti.org) के वर्षभरके कार्यका ब्यौरा भी शीघ्र ही प्रकाशित किया जाएगा ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *