Menu Close

पाकिस्तानी मौलवी कहते हैं, ‘अल्लाह ने पाकिस्तानी मुसलमानों को दिया है भारत और काफिरों को नष्ट करने का आदेश !’

कैनडा निवासी लेखक तारेक फतेह ने जारी किया पाकिस्तानी मौलवी का वीडियाे !

तारेक फतेह

पाकिस्तानी मूल के कैनडा निवासी लेखक और इस्लाम के समीक्षक तारेक फतेह ने तीन जनवरी को यूट्यूब पर एक वीडियो प्रसारित किया है ।

गत दो दिनों में इस वीडियो को सहस्रो लोगों ने देखा है । लगभग ६ मिनट के इस वीडियो में इरफान-उल-हक नामक पाकिस्तानी मौलवी ने पाकिस्तानियों को संबोधित किया है ।

मौलवी इरफान-उल-हक

इसमें हक ने कहा है कि, ‘संसार में केवल भारतीय उपमहाद्वीप अर्थात इंडियन सबकौन्टिनेंट ही ऐसा है, जहां मूर्तीपूजा की जाती है । इसे नष्ट करना आवश्यक है । साथ ही, पाकिस्तानियों को स्वयं को सौभाग्यशाली समझना चाहिए कि, अल्लाह ने उन्हें सभी काफिरों और भारत को नष्ट करने का अच्छा अवसर दिया है । पाकिस्तान का निर्माण ही भारत और हिन्दू धर्म को पराजित करने के लिए हुआ है ।’

वीडियो में मौलवी ने यह दावा भी किया कि, ‘पैगंबर मोहम्मद ने कहकर रखा है कि, भारत से होनेवाला युद्ध गजवा-ए-हिंद ही होगा !’ आपको बता दें की, पाकिस्तानी ऐसा मानते हैं कि, कुराण में लिखा है कि, कयामत के दिन के पूर्व, मुसलमान अपनी एक सेना बनाएंगे और भारत पर नियंत्रण कर के काफिरों का इस्लाम में धर्मांतरण करवाएंगे । इसे गजवा-ए-हिंद कहा जाता है !

नागरिको, यह वीडियो यूट्यूब की आगे दी हुई लिंक पर देखा जा सकता हैं : https://www.youtube.com/watch?v=e56J5d7KmG4

स्त्रोत : हिन्दू एक्जीस्टन्स

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *