Menu Close

‘गोहत्या पर प्रतिबंध लगेगा और राम मंदिर भी बनेगा’ – सुब्रह्मण्यम स्वामी

मथुरा – भाजपा नेता डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि, गोहत्या पर प्रतिबंध लगेगा और राम मंदिर भी बनेगा। स्वामी मथुरा में गोरक्षा आंदोलन के ५० वर्ष पूरे होने के मौके पर दाऊजी मंदिर में शनिवार को आयोजित गोरक्षा स्मृति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू को गोमाता को बचाने का संकल्प करना चाहिए। गोमाता में देवी-देवताओं का वास है। प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा, तभी गोमाता बचेगी। डॉ. स्वामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति सबसे प्राचीन है। अधिकांश संस्कृतियां विलुप्त होती जा रही हैं किंतु भारतीय अपनी विरासत को बचाए हुए हैं। उन्होंने हिंदुत्व को बचाने के लिए एकजुटता पर बल दिया। पुन : आश्वस्त किया कि राम मंदिर भी शीघ्र ही पूरी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार बन कर रहेगा।

शंकराचार्य स्वामी रामदेवानन्द सरस्वती महाराज, मंदिर रिसीवर आरके पांडेय, कैप्टन हरिहर शर्मा ने गोहत्या पर कड़ा कानून लाने की मांग उठाई। कार्यक्रम में गोपेश्वर चतुर्वेदी, फूलडोल महाराज, महामंडलेश्वर नवलगिरी महाराज, चित्य प्रकाशानन्द महाराज, हरीबोल महाराज, आदित्यानन्द महाराज, अखण्डॉनन्द महाराज, बैरागी महाराज ने भी विचार व्यक्त किए।

स्त्रोत : अमर उजाला

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *