Menu Close

भीख मांगने वाली ११ साल की बच्ची पर जवान की नीयत हुई खराब, विशेष सुरक्षा जवान गिरफ्तार

आषाढ शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६


उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आज जंक्शन स्टेशन पर विशेष सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक जवान की हरकत ने वर्दी को शर्मसार कर दिया। बताया जाता है कि उसने भीख मांगकर गुजारा करने वाली ११ साल की अनाथ बच्ची को बुरी नीयत से पकड़ लिया और मनमानी करने की कोशिश करने लगा।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर प्लेटफार्म पर ही गुजर-बसर करने वाले कुछ बच्चे और एक अन्य आरपीएफ सिपाही यशपाल उधर आ गया तो आरोपी जवान ने भागने की कोशिश की। लेकिन प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी पूरण सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी जवान का नाम विकास है और वह जगासी गांव, यमुना नगर, हरियाणा का रहने वाला है। उसे आरपीएसएफ रेलवे सुरक्षा विशेष बल पंजाब बटालियन से मेले में सुरक्षा ड्यूटी के लिए यहां भेजा गया था। बताया जाता है कि उसने स्टेशन पर घूमती अनाथ बच्ची को पहले तो जेबकतरी का आरोप लगाकर डराने-धमकाने का प्रयास किया और जब वह नहीं मानी तो जबर्दस्ती पर उतारू हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

स्त्रोत : आजतक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *